स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय नौसेना पोत तरकश मोरक्‍को पहुंचा

मोरक्‍को की शाही नौसेना के साथ करेगा समुद्र अभ्‍यास

यात्रा से भारत और मोरक्‍को के बीच संबंध होंगे प्रगाढ़

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 8 July 2019 05:49:53 PM

naval ship tarakash reached morocco

तनजीर/ नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पोत तरकश आज तीन दिवसीय यात्रा पर तनजीर मोरक्‍को पहुंच चुका है। पोत तरकश की य‍ह यात्रा समुद्री तैनाती के संबंध में भारतीय नौसेना की मौजूदा गतिविधि के अंग के रूपमें है, जो भूमध्‍यसागर, अफ्रीका और यूरोप में हो रही है। इस यात्रा से भारत और मोरक्‍को के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे। आईएनएस तरकश के कमांडर कैप्‍टन सतीश वासुदेव हैं। यह जहाज भारतीय नौसेना का एक उन्‍नत फ्रीगेट है और विभिन्‍न प्रकार के हथियारों तथा दूरसंवेदी उपकरणों से लैस है। यह फ्रीगेट तीन आयामी खतरों से निपटने में कुशल है।
आईएनएस तरकश भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का अंग है और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमां‍डिंग इन चीफ के अधीन है। आईएनएस तरकश का मोरक्‍को यात्रा के दौरान मोरक्‍को के विभिन्‍न सरकारी अधिकारी और गणमान्‍य व्‍यक्तियों के अलावा मोरक्‍को की सेना के वरिष्‍ठ अधिकारी दौरा करेंगे। इस दौरान मोरक्‍को की शाही नौसेना के साथ व्‍यावसायिक, सामाजिक और खेल-कूद संबंधी विभिन्‍न गतिविधियां चलाई जाएंगी। आईएनएस तरकश मोरक्‍को की शाही नौसेना के जहाजों के साथ समुद्र में अभ्‍यास भी करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]