स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्तराखंड में खुलेगा तटरक्षक बल का भर्ती केंद्र

आईसीजी के महानिदेशक ने मुख्‍यमंत्री को सौंपा अनुमति पत्र

देश में भारतीय तटरक्षक बल का यह पांचवां भर्ती केंद्र होगा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 24 June 2019 06:45:01 PM

indian coast guard recruitment centre will be opened in uttarakhand

देहरादून/ नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल का भर्ती केंद्र खोला जाएगा। यह देश में भारतीय तटरक्षक बल का पांचवां भर्ती केंद्र होगा। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 जून 2019 को इस भर्ती केंद्र की आधारशिला रखेंगे। भर्ती केंद्र की स्‍थापना कॉनवाला हरड़वाला देहरादून में की जाएगी। तटरक्षक बल के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने मुख्‍यमंत्री को भर्ती केंद्र खोलने के संबंध में भारत सरकार के अनुमति पत्र की प्रति सौंप दी है।
भारत सरकार ने जमीन की खरीद के लिए 17 करोड़ रुपये और केंद्र के भवन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नोएडा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के बाद उत्तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल का यह पांचवां भर्ती केंद्र होगा। यह भर्ती केंद्र उत्तराखंड के युवाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के युवाओं के लिए उपयोगी होगा और लगभग अठ्ठारह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]