श्रीदुर्गा इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊश्रीदुर्गा इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस श्रीदुर्गा शिक्षा निकेतन इंटर कालेज देवरी रूखारा, बक्शी का तालाब और एसडीएसएन पब्लिक स्कूल छोटा भरवारा, गोमतीनगर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र, छात्राओं ने मार्च पास्ट किया और कालेज के संस्थापक, प्रबन्धक जगजीवन प्रसाद और कोषाध्यक्ष राज कुमारी ने ध्वजारोहरण किया। छात्र, छात्राओं ने अमर शहीदों की झांकी प्रदर्शित करते हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जगजीवन प्रसाद, कृष्णा मुरारी, रामशंकर यादव, एससी पाण्डेय, रिचा पाण्डेय, डा सिम्मी तिवारी, अखिलेश सिंह ने अपने-अपने विचार रखे।

Bookmark and Share