पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

देहरादून। मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रख्यात चिंतक, एकात्म मानववाद के प्रणेता, समर्पित राष्ट्रवादी विचारक, समाजसेवी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। निशंक ने कहा है कि भारतीय समाज के अन्दर भारतीयता और अपनी संस्कृति का भाव भरने की दिशा में पण्डित उपाध्याय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीयता का संदेश जन-जन तक पंहुचाने के लिए उन्होंने मासिक राष्ट्रधर्म, साप्ताहिक पांचजन्य और दैनिक स्वदेश पत्रों का प्रकाशन भी प्रारम्भ किया। वे सत्ता के विकेन्द्रीकरण और गांव केंद्रित स्वावलम्बी अर्थव्यवस्था के हिमायती थे। राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय 108 आपातकालीन सेवा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्ट शैक्षिक पुरस्कार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किये हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आम आदमी के कल्याण की भावना है, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।

Bookmark and Share

 

आगे और