|
|
|
|
फैशनेबल चार्ल्स
लंदन।
ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स हमेशा अपने लिबास और अंदाज के
कारण सुर्खियों और लोकप्रियता में आगे चलते रहे हैं । पुरुषों
से जुड़ी फैशन जगत की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका ‘स्क्वायर’ ने
ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस राजकुमार चार्ल्स को विश्व के
सबसे सुरुचिपूर्ण लिबास पहनने वाले पुरुष के रूप में चुना है।
इस खिताब की दौड़ में 60 वर्षीय चार्ल्स ने उम्र के
लिहाज से अपने से काफी छोटे अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और
रैप स्टार आंद्रे 3000 को भी पीछे छोड़ दिया। ओबामा इस सूची
में चौथे स्थान पर रहे जबकि आंद्रे को 10वें स्थान से ही संतोष
करना पड़ा। फैशन पत्रिका ने हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
गार्डन ब्राउन और लंदन के मेयर बोरिस जानसन को इस सूची में
शामिल नहीं किया। उल्लेखनीय बात यह है कि ब्राउन और जानसन अपने
सूट मुंबई में सिलवाते हैं।
|
|
|