|
|
|
|
पांडेय
विधान परिषद के सभापति होंगे
लखनऊ। गोरखपुर के गणेश शंकर पांडेय, उप्र विधान परिषद
के सभापति होंगे। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री
मायावती ने सभापति पद के निर्वाचन के लिए गणेश शंकर पांडेय को
नामित किया है। पांडेय ने इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र
दाखिल किया। पांडेय हाल ही में हुए स्थानीय प्राधिकारी
निर्वाचन में विधान परिषद के सदस्य के रूप में चौथी बार
निर्वाचित हुए हैं। वे पहली बार मई 1990, दूसरी बार जनवरी,
1998 और तीसरी बार दिसम्बर, 2004 में परिषद के लिए निर्वाचित
हुए थे और वर्तमान में यह उनका चौथा कार्यकाल है। गणेश शंकर
पांडेय अपने दूसरे टर्म से ही विधान परिषद के अधिष्ठाता मण्डल
में लगातार आठ वर्ष से सम्मिलित रहे हैं और याचिका समिति के
अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही गोरखपुर यूनीवर्सिटी में तीन
बार और बुन्देलखण्ड यूनीवर्सिटी में दो बार एक्जीक्यूटिव
काउंसलर भी रहे हैं।

|
|
|