|
सीबीआई के दुरूपयोग पर बीजेपी का न्याय मार्च
लखनऊ।
गुजरात सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने और सीबीआई के दुरूपयोग को
लेकर 13 अगस्त को भाजपा लखनऊ में ‘न्याय मार्च’ निकालेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की संप्रग और राज्य की बसपा
सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रदेशव्यापी आन्दोलन
चलाने का भी निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार
दुबे ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की
प्रथम बैठक में पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार के विरूद्ध
जनजागरण आन्दोलन की रणनीति तय की। बैठक प्रदेश प्रभारी
राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में एवं
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में ये बैठक
हुई।
बैठक में बढ़ती महंगाई, कश्मीर मुद्दे पर केन्द्र की लचर
नीति, एफसीआई गोदामों पर लाखो टन खाद्यान्नों के सड़ने, ध्वस्त
कानून व्यवस्था, खाद, पानी, बिजली की समस्या आदि मुद्दों पर
पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार का जनता के बीच भण्डाफोड़
करने का निर्णय लिया। इक्कीस अगस्त को पार्टी प्रदेश में
जम्मू-कश्मीर बचाओं दिवस मनायेगी। प्रत्येक जिले से राष्ट्रपति
को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। बैठक में नेता
विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह, नेता विधान परिषद डॉ नेपाल
सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश
अध्यक्ष डॉ रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र
सिंह सिरोही, शिव प्रताप शुक्ल, रमापति शास्त्री, राधेश्याम
गुप्त, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, केदार नाथ सिंह,
लज्जारानी गर्ग, डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश महमंत्री संगठन
नागेन्द्र नाथ, प्रदेश सहमहामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश
महामंत्री प्रेमलता कटियार, विन्ध्यवासिनी कुमार, रामनरेश
अग्निहोत्री, महेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय,
प्रदेश मंत्री गोमती यादव, पूर्णिमा वर्मा, अशोक कटारिया,
सुनील दत्त द्विवेदी, समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री,
प्रभारी एवं संगठन मंत्री और घोषित मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश
अध्यक्ष उपस्थित थे।
इससे पहले सवेरे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह
तोमर का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रातः
पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल से चलकर चारबाग स्टेशन पर पहुंचने
पर तोमर का पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों
के साथ, ढोल, नगाड़े बजाते हुए स्वागत किया। शहर भर में उनके
स्वागत में पार्टी के झण्डे, झण्डी, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर
लगाये गये। स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप
शाही, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, महामंत्री संगठन
नागेन्द्र नाथ, सहमहामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रेमलता कटियार,
नरेन्द्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, विनोद पाण्डेय, केदार
सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, शिवप्रताप शुक्ला,
विजय बहादुर पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, आशुतोष
टंडन, संतोष सिंह, अशोक कटारिया, हरीश दुबे, मनीष दीक्षित,
प्रदीप भार्गव, मान सिंह, राजीव मिश्र आदि अनेकों कार्यकर्ता
उपस्थित थे।
|