भाजपा के मोर्चा पदाधिकारी घोषित

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चे की घोषणा करते हुए स्मृति इरानी को महिला मोर्चा, अनुराग ठाकुर को युवा मोर्चा, दुष्यंत गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा, फग्गन सिंह कुलस्ते अनुसूचित जनजाति मोर्चा, तनवीर अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा और ओमप्रकाश धनकड़ को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने बीस सदस्यीय केन्द्रीय चुनाव समिति की भी घोषणा की है। समिति में नितिन गड़करी (अध्यक्ष), अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, वैंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, बाल आपटे, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, रामलालजी, कलराज मिश्र, वसुंधरा राजे सिंधिया, गोपीनाथ मुंडे, अर्जुन मुंडा, विजय गोयल, नरेन्द्र सिंह तोमर, धर्मेन्द्र प्रधान, सैयद शाहनवाज हुसैन सदस्य हैं। इसी प्रकार प्रो ओमप्रकाश कोहली को अनुशासन समिति का अध्यक्ष और बलरामदास जी टंडन, केशरी नाथ त्रिपाठी, ओ राजगोपाल तथा मृदुला सिन्हा को सदस्य बनाया गया है।

 

Bookmark and Share