लखनऊ में भारत बंद का असर, लाठीचार्ज की आलोचना

  • स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंहगाई के खिलाफ आम हड़ताल में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ जनता के विभिन्न वर्गों अधिवक्ताओं, नौजवानों, शिक्षकों, व्यापारियों, महिलाओं तथा श्रमिकों द्वारा हड़ताल को सफल बनाने में बड़ी संख्या में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार की तमाम दमनकारी बंदिशों के बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता के विभिन्न वर्गो ने सड़क पर निकलकर केन्द्र और प्रदेश सरकार को यह जता दिया है कि उनकी गलत नीतियां अब नहीं चलेंगी। उन्हें सुधरने या गद्दी छोड़कर जाने का एक विकल्प चुनना होगा। भाजपा ने भी भारत बंद सफल कहा है। भाजपा के लोगों ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां दीं। भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आंदोलनकारियों पर अंधाधुंध लाठी चार्ज करने पर मायावती सरकार की आलोचना हो रही है।

lucknow, india off effect, criticized the lathi charge