|
|
|
|
जार्जिया
में जिंदल पेट्रोलियम
तबिलिसी
(जार्जिया)। उद्योगपति और भारतीय सांसद नवीन जिंदल के
नेतृत्व वाली जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड (जेएसपीएल) की
सब्सिडरी जिंदल पेट्रोलियम लिमिटेड (जेपीएल) ने जार्जिया सरकार
के साथ तेल एवं गैस के चार ब्लॉक के अन्वेषण और उत्पादन के लिए
चार प्रोडक्शन शेयरिंग कान्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं।
जिंदल पेट्रोलियम की ओर से जिंदल पेट्रोलियम के डायरेक्टर और
जिंदल पॉवर लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील मारू
ने एवं ईनसर्च पेट्रोलियम (जार्जिया) लिमिटेड के डायरेक्टर
मुकेश गुप्ता व जार्जिया के नेशनल एनर्जी (तेल एवं गैस) के
प्रमुख जार्ज तातिस्विली ने जार्जिया सरकार की ओर से प्रोडक्शन
शेयरिंग कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए।
तबिलिसी में प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रेक्ट हस्ताक्षर
करने के अवसर पर एक समारोह में जार्जिया के ऊर्जा मंत्री
अलेक्जेंडर खेतागुरी और जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के वाइस
चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन जिंदल उपस्थित थे। नवीन
जिंदल ने जार्जिया के राष्ट्राध्यक्ष मिखील साकाशवीली से भी
भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
जेपीएल इन चार ब्लॉकों में विभिन्न चरणों में 150
मीलियन डॉलर का निवेश करेगी। तीन ब्लॉक (ब्लाक चार, पांच एवं
आठ-ए) में जिंदल पेट्रोलियम की हिस्सेदारी 85 फीसदी है। इसमें
इनसर्च पेट्रोलियम, जो कि जार्जिया में देश में तेल एवं गैस के
उत्पादन एवं अन्वेषण के कार्य में संलग्न है के पास 15 फीसदी
हिस्सेदारी होगी, जबकि चौथे ब्लॉक (छह-ए) में जिंदल पेट्रोलियम
की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।
इस अवसर पर, जेएसपीएल के एक्जीक्युटिव वाइस चेयरमैन एवं
मैनेजिंग डायरेक्टर व जिंदल पेट्रोलियम के अध्यक्ष नवीन जिंदल
ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि हम जार्जिया सरकार के साथ
मिलकर कार्य करेंगे और हमें विश्वास है कि हमारी दीर्घकालीन
परियोजना के साथ इस कदम से इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे एवं
आर्थिक विकास के कार्यों में प्रगति आएगी। इन परियोजनाओं से
स्थानीय लोगों को लाभदायक रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप
से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जिंदल ने आगे कहा कि उनकी
कंपनी चार ब्लॉकों के विकास के लिए विभिन्न चरणों में 150
मीलियन डॉलर निवेश कर रही है।
स्टील, ऊर्जा और खनन संबंधी कारोबार संचालित करने वाली
जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड ने जिंदल पेट्रोलियम के माध्यम
से तेल एवं गैस के नए कारोबार में पदार्पण किया है। कारोबार के
विस्तार के अंतर्गत जिंदल पेट्रोलियम ने दक्षिणी अमेरिकी देश
बोलिविया, पेरू और भारत में 12 तेल एवं गैस ब्लॉक का अधिग्रहण
किया है।
जेएसपीएल, भारत की चौथी सबसे बड़ी कारोबार समूह 12 बिलियन
अमरिकी डॉलर वाले ओपी जिंदल समूह की एक प्रमुख कंपनी है।
जेएसपीएल का स्टील उत्पादन और ऊर्जा संयंत्र छत्तीसगढ़ राज्य
के रायगढ़ जिले में स्थित है। जेएसपीएल स्टील, ऊर्जा, उत्खनन
और अधोसंरचना कारोबार को विश्व के विभिन्न हिस्सों विशेषकर
दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में फैला रही है। कंपनी
स्टील, उत्खनन और ऊर्जा में क्षमता विस्तार के लिए 10 बिलियन
अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रही है।
जिंदल पावर लिमिटेड, जो कि जेएसपीएल की सब्सिडरी है,
देश में एक प्रमुख ऊर्जा कंपनी के रूप में उभरी है। कंपनी
वर्तमान में देश के छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में 1000
मेगावाट की मेगा थर्मल पॉवर प्लांट संचालित कर रही है। कुल
3400 मेगावॉट उत्पादन क्षमता के लिए कंपनी 2.5 बिलियन अमेरिकी
डालर के निवेश कर 2400 मेगावाट का अतिरिक्त ऊर्जा संयंत्र
स्थापित कर रही है। जिंदल पावर लिमिटेड वर्तमान में देश में
निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पन बिजली परियोजना जिसकी क्षमता
4700 मेगावाट होगी, की स्थापना
की प्रारंभिक कार्यवाही कर रही है। इस परियोजना में 5 बिलियन
अमेरिकी डॉलर निवेश किया जा रहा है।
|
|
|