|
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बजाज एलियांज
मुंबई।
बजाज एलियांज ने जहां दुनिया में वाहन बीमा क्षेत्र में
व्यवसायिक प्रति स्पर्धा में सबसे आगे छलांग लगाई है वहीं मानव
जीवन और यातायात सुरक्षा के प्रति दायित्वों का बोध कराते हुए
भारत में फार्मूला वन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भावी पीढ़ी को
सुरक्षित वाहन चालन के क्षेत्र में जागरूक बनाने के लिए कई ऐसे
कार्यक्रम चलाए हैं जिनकी सफलता से यातायात में जनजीवन की
हानियों से बचा जा सकेगा। कंपनी का यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी को
सुरक्षित वाहन चालन के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने के लिए
समर्पित है। जर्मनी में 75 वर्ष पूर्व स्थापित एलियांज सेंटर
फॉर टेक्नालॉजी की स्थापना से आज तक एलियांज वैश्विक स्तर पर
वाहन प्रौद्योगिकी तथा दुर्घटना एवं क्षति के क्षेत्र में अपनी
विशेष रिसर्च के कारण एक सम्मानित संस्थान की तरह स्थापित हुआ
है।
एलियांज के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी स्वराज कृष्णनन ने इस विषय पर और विस्तार से
कहा है कि देश में लापरवाही के चलते अकारण ही कई जानें सड़क
दुर्घटना में समाप्त हो जाती हैं इसलिए वाहन बीमा के साथ-साथ
सड़क परिवहन में सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। सुरक्षा
के प्रति लोगों को जागरूक कराना भी हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है
और हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में उठाए गए हमारे कदमों से
यातायात में लापरवाही और अनदेखी के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं
की संख्या में महत्वपूर्ण कमी आएगी। व्यापार के संबंध में
कृष्णनन ने कहा कि मध्यम वर्ग तथा वर्ग विशेष द्वारा क्रय सीमा
में उपलब्ध कारों के कारण मोटर वाहन बीमा व्यवसाय आज विश्व में
काफी तेजी से बढ़ रहा है। भविष्य में दूरगामी प्रगति को देखते
हुए हमें उम्मीद है कि हम वाहन चलाने में लोगों को उनकी
जिम्मेदारियों से अवगत करा पाएंगे।
सीईओ स्वराज कृष्णनन
का कहना है कि न जाने कितने जीवन यातायात के प्रति जागरूकता के
अभाव में और लापरवाही के कारण अनायास ही मौत के मुंह में चले
जाते हैं उन्हें काफी हद तक बचाने के लिए और सुरक्षित
ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए बजाज एलियांज ने एक विशिष्टता
हासिल की है। बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने वाहन
प्रौद्योगिकी के सुरक्षा क्षेत्र में दुर्घटना और उसके नुकसान
की भरपाई के लिए विश्व स्तर पर कदम उठाए हैं उनमें सड़क
सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का एक बड़ा शोध
कार्यक्रम भारत में चलाया है जिसकी सफलता के आशाजनक परिणाम
सामने आए हैं।
सड़क परिवहन में
सुरक्षा के विषय पर स्वराज कृष्णनन कहते हैं कि सड़क
दुर्घटनाओं की संख्या में किस प्रकार से कमी आए, कंपनी में इस
पर बड़े-बड़े अनुसंधान चल रहे हैं इसके लिए सबसे पहला कदम
लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए उठाया गया है जिसकी सफलता
के लिए कंपनी पूरी तरह आश्वस्त है। कंपनी वर्ष के प्रत्येक
सप्ताह में मोटर वाहन का एक क्रेश परीक्षण आयोजित कर रही है
जिसमें सभी चालकों यात्रियों को सुरक्षा बेल्ट के प्रति जागरूक
किया जा रहा है। सुरक्षा बेल्ट को भी और प्रभावी बनाने के लिए
अनुसंधान हो रहे हैं। एजेटी आटोमेटिव द्वारा क्रैश टेस्ट किया
जाता है। इस टेस्ट में वाहन को विभिन्न रफ्तार एवं विशेष कोणों
से दुर्घटना करा कर विशेष अनुसंधान किया जाता है। ये अनवरत
रिसर्च ड्राइवर एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
की वजह तथा एलियांज द्वारा विश्व में बीमित 50 लाख वाहन
स्वामियों को ध्यान में रखते हुए लगातार की जाती है। इस रिसर्च
कार्यक्रम द्वारा काफी कुछ सीखा गया है तथा वाहन उद्योग में
उपरोक्तानुसार काफी बदलाव किए गए हैं। इस रिसर्च में सेफ्टी
बेल्ट, शिशु सुरक्षा उपकरण, एयर बैग्स तथा सर पर लगने वाली
चोटों के क्षेत्र में यात्री सुरक्षा के क्षेत्र में जबर्दस्त
बदलाव किए गए हैं।
अपनी स्थापना के शुरू
से ही एलियांज फार्मूला वन सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के प्रति
विशेष रूप से जुड़ा रहा है। भारत के 500 नगरों एवं शहरों में
अपनी उपस्थिति के साथ ही आज बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस बीमा
व्यवसाय के क्षेत्र में अपने विशेष बढ़त बना चुकी है। आईसीआरए
लिमिटेड (मूडीज इन्वेस्टमेंट की सहयोगी) बीमा दावों के त्वरित
निस्तारण के लिए प्रमुख कंपनी बजाज एलियांज को आईएएए की
महत्वपूर्ण रेटिंग प्रदान कर चुकी है। बजाज एलियांज वर्ष 2001
से विभिन्न बीमा योजनाओं वाहन बीमा, गृह बीमा, स्वास्थ्य बीमा
तथा विशेष बीमा योजनाओं जैसे वैवाहिक बीमा, कार्यक्रम तथा
फिल्म बीमा आदि योजनाएं चला रही है।
इस साल 31 मार्च 2008
तक कंपनी का व्यवसाय 2578 करोड़ रुपये का रहा जो कि विगत वर्ष
के सापेक्ष 43 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ रहा। इस वर्ष टैक्स
देनदारी के बाद 105 करोड़ के मुनाफे के साथ ही बजाज एलियांज
प्रथम प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी बन गई है। कंपनी ने 690
लाख पालिसीज जारी कीं जो कि कंपनी की आंतरिक सुदृढ़ संरचना और
विशाल व्यवसाय को संभालने एवं मजबूत प्रबंधन का द्योतक है।
कंपनी का वर्ष 2007-08 में 1278 करोड़ रुपये का बीमा निस्तारण
भी उल्लेखनीय है।
बजाज एलियांज जनरल
इंश्योरेंस भारत में निजी सामान्य बीमा कंपनियों से ज्यादा
करीब पांच सौ से अधिक शहरों कस्बों में अपना मजबूत आधार बना
चुकी है जिसके दावे सबसे अधिक संख्या में निपटाए गए हैं। कंपनी
ने 2001 में इसका संचालन शुरू किया और आज बीमा क्षेत्र से अलग
हटकर भी अपने सामाजिक दायित्वों को औरों से ज्यादा निभा रही
है। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने लक्ष्य में 43
प्रतिशत की वृद्धि की जिसमें कंपनी को सर्वाधिक दावे निपटाने
का यश प्राप्त हुआ बजाज एलियांज ने जीवन बीमा की हर वर्ग और
आयु के
लिए समाधान प्रस्तुत किया है।
|